19,500 पदों में से शेष भर्ती प्रक्रिया जारी
मुख्यमंत्री ने कार्य की सराहना की
प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा विभाग की विस्तृत समीक्षा प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
देश में पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और सरल बनी है। इस पोर्टल के माध्यम से कुल 19,500 रिक्त पदों के सापेक्ष अब तक 9,948 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।
शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से प्रचलन में है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस नवाचारी पहल और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की सराहना करते हुए अधिकारियों को कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देगी तथा बच्चों के पोषण और विकास में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी।


