आज दिनांक 03/12/2025 को कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायण के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में शहर के आबकारी अमले द्वारा बुधवार को संध्याकाल के पश्चात शहर की समस्त कंपोजिट शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से गुमठी/ ठेलों के आसपास मद्यपान कर रहे लोगों को खदेड़ा गया, साथ ही अवैध मद्यपान करवा रहे आरोपियों के विरुद्ध 04 प्रकरण कायम कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही इमलीखेड़ा, चन्दनगांव, मोहननगर, और बुधवारी कंपोजिट मदिरा दुकानों के आसपास की गई। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में एडीईओ भारती गोंड, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम, और वैशाली भगत के साथ ही आबकारी अमला उपस्थित रहा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


