• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ब्रेकिंग* *जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही:3441 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त* *अवैध धान भंडारण पर पहाड़ी के दो गोदाम सील,वाहन जब्‍त* *कलेक्‍टर के सख्‍त रूख से व्‍यापारियों में मचा हड़कंप*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 2, 2025
in कटनी
0
*ब्रेकिंग*  *जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही:3441 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त*  *अवैध धान भंडारण पर पहाड़ी के दो गोदाम सील,वाहन जब्‍त*  *कलेक्‍टर के सख्‍त रूख से व्‍यापारियों में मचा हड़कंप*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  जिला प्रशासन की सख्‍ती की वजह से जिले में समर्थन मूल्‍य पर अवैध रूप से धान की बिक्री करने की मंशा रखने वाले धान के अवैध भंडारण और परिवहन में लिप्‍त लोगों पर हो रही ताबड़तोड कार्यवाहियों की वजह से उनके कुत्सित मंसूबों पर पानी फिर गया है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा धान के अवैध भंडारण में लिप्‍त दलालों व व्यापारियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के दिये निर्देश के बाद जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश के परिपालन में मंगलवार को राजस्‍व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्‍त जांच दल ने कटनी तहसील के ग्राम पंचायत पहाड़ी में आकस्मिक रूप से दबिश देकर कुल 3 हजार 441 बोरी अवैध भंडारित धान जब्‍त किया। जिसमें 3 हजार 221 बोरी धान राहुल जैन और 200 बोरी जब्‍त अवैध धान विकास जैन की शामिल है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्‍त जांच दल द्वारा समर्थन मूल्‍य पर बीते सोमवार से शुरू हुई धान खरीदी के पहले से ही धान के अवैध भंडारण के विरूद्ध मुहिम चलाकर जांच और छापेमारी करने का कार्य किया जा रहा है।

*दो गोदाम सीलबंद*

अवैध भंडारित धान के संबंध में जांच दल को राहुल जैन द्वारा कोई भी वैध दस्‍तावेज व अभिलेख उपलब्‍ध नहीं कराने पर पुरानी जैन धर्मशाला पहाड़ी में रखी 2055 बोरी और फर्नीचर गोदाम में भंडारित 790 बोरी भंडारित अवैध धान के गोदाम को जांच दल ने सीलबंद कर दिया है।

इसके अलावा संतोष पटेल के आवास में अवैध रूप से भंडारित 186 बोरी धान की अभिरक्षा हेतु राहुल जैन की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।

*धान सहित वाहन जब्‍त*

इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 0662 से अवैध रूप से परिवहन करने हेतु वाहन में लोड 200 बोरी धान वाहन सहित जब्‍त कर पुलिस चौकी निवार की अभिरक्षा में दिया गया है। इसके वाहन चालक और वाहन मालिक द्वारा धान के स्त्रोत एवं परिवहन अनु‍मति संबंधी कोई वैध दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं किया गया।

वहीं फर्नीचर गोदाम में 790 बोरी धान अवैध रूप से संचित पाई गई। गोदाम संचालक द्वारा भंडारण अनुमति या खरीद संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। गोदाम को सील कर बंद किया गया तथा आगे की जांच के लिए धान को सुरक्षित रूप से चिन्हित किया गया।

जबकि संतोष पटेल के आवास में 186 बोरी धान संचित पाई गई। जांच दल को पूछताछ में धान पर राहुल जैन का दावा पाया गया। जिन्हें बिना दस्तावेज प्रस्तुत किए मौखिक रूप से धान का स्वामित्व बताया। उचित अभिरक्षा सुनिश्चित करने हेतु धान को राहुल जैन की सुपुर्दगी में दिया गया, साथ ही उनके खिलाफ जांच जारी रखने का निर्णय लिया गया।

पुछताछ में राहुल जैन द्वारा बताया गया कि धान उन्‍हीं के द्वारा भंडारित की गई थी। किंतु वह किसी प्रकार का बिल, खरीद विवरण, परिवहन अनुमति या भंडारण लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके अलावा विकास जैन से 210 बोरी धान जप्त की गई। ये भी बिना किसी वैध दस्तावेज के पाई गईं, इसलिए इन्हें भी प्रकरण में सम्मिलित करते हुए आगे की विवेचना में लिया गया।

दस्‍तावेजों के अभाव अनियमित भंडारण, संदेहास्‍पद गतिविधियों को देखते हुये संयुक्‍त जांच टीम ने मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम विवेचना हेतु दर्ज किया। सभी जब्‍त धान को नियमानुसार पंचनामा तैयार कर अभिलेखों में दर्ज करने की कार्ववाही की गई है।

*ये रहे कार्यवाही में शामिल*

अवैध भंडारण के विरूद्ध यह कार्यवाही एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्‍व में गठित जांच दल ने किया। जिसमें तहसीलदार अतुलेश सिंह, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्‍त त्रिपाठी, मंडी निरीक्षक सी एस मरावी, सहायक उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, प्रशांत मौर्य और ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी विकास पटेल शामिल रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी में नंबर वन प्रदेश बन गया है।  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70% कृषि पर आधारित है।  किसान के साथ जब तक न्याय नहीं होगा प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा।  पूरे देश में मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। कमलनाथ 

मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी में नंबर वन प्रदेश बन गया है। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70% कृषि पर आधारित है। किसान के साथ जब तक न्याय नहीं होगा प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा। पूरे देश में मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। कमलनाथ 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d