*कालापीपल(बब्लू जायसवाल)अकोदिया सरस्वती विद्या मंदिर, अकोदिया में आयोजित **सप्तशती संगम कार्यक्रम** श्रद्धा,संस्कृति और नारी-शक्ति के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की सहभागिता रही तथा विभिन्न वक्ताओं ने समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रभावी उद्बोधन दिए,नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल की पार्षद एवं कार्यक्रम की **मुख्य अतिथि एवं वक्ता** **श्रीमती अनीता भगवत राजपूत** रहीं,उन्होंने भारतीय संस्कार, परिवार व्यवस्था और **कुटुंब प्रबोधन** की महत्ता पर विस्तृत एवं सारगर्भित विचार व्यक्त किए। **विशेष अतिथि** **श्रीमती वीणा गुरेनिया** ने मातृशक्ति की सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके बढ़ते योगदान पर प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम की **अध्यक्षता** **श्रीमती रचना सचिन शर्मा** ने की।
कार्यक्रम का **संचालन** **श्रीमती भावना शर्मा** ने किया तथा **सफल संयोजन एवं समन्वय** **श्रीमती संगीता सोनी** द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित **मातृशक्तियों ने अपने अनुभव, विचार और प्रेरक प्रसंग साझा किए**, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से सरोबार रहा।
अतिथि वक्ताओं ने **कुटुंब प्रबोधन, भारतीय परिवार व्यवस्था की सुदृढ़ नींव, तथा भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका** जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उनका कहना था कि *शिक्षा, संस्कार, सेवा और संगठन* के माध्यम से मातृशक्ति समाज को नई दिशा और गति प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम का समापन **मातृशक्तियों द्वारा लिया गया संकल्प** के साथ हुआ। अंत में **आभार प्रदर्शन सुश्री भावी शास्त्री** ने किया।


