कालापीपल(बब्लू जायसवाल) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में खंड कालापीपल के सभी 13 मंडल के सभी ग्रामों में तथा नगर की दोनों बस्तियां सहित सभी 22 कॉलोनियों में गृह संपर्क अभियान का आज प्रातः नगर एवं खंड कार्यकारिणी की बैठक के साथ शुभारंभ होगा,
संघ अपने शताब्दी वर्ष को लेकर वर्ष भर विभिन्न अभियानों के माध्यम से जन जागरण के कार्य में संलग्न है,इसी श्रृंखला में श्री विजयदशमी उत्सव का आयोजन नगर सहित खण्ड के सभी मंडलों में संपन्न हुआ,खण्ड स्तरीय सामाजिक सद्भाव की बैठक एवं युवा सम्मेलन के पश्चात शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर के शतक तक की यात्रा को लेकर,साथ ही पञ्च परिवर्तनों को लेकर के गांव गांव सभी घरों तक भारत माता एवं साहित्य के माध्यम से पहुंचेंगे,कालापीपल खंड में 13 मंडल की रचना है साथ ही कालापीपल नगर में दो बस्तियां आती हैं, एक ही दिन सभी स्थानों पर ग्रह-ग्रह संपर्क का यह अभियान प्रारंभ हो रहा है,इसके निमित्त मंडल पालकों के माध्यम से प्रत्येक 50 घरों पर 4_5 कार्यकर्ताओं की टोलियों का निर्माण किया गया है,सभी टो लिया नियत तिथि में बस्ती, कालोनियों तक पहुंच कर प्रत्येक घर तक सनातन धर्म का संदेश भारत माता की तस्वीर के माध्यम से पहुंचाएंगे,सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव एवं नागरिक शिष्टाचार के विषय में जानकारी देना एवं प्रत्येक सनातनी को राष्ट्र निर्माण हेतु अपने समय,सामर्थ्य एवं कौशल की आहुति देकर भारत माता को परम् वैभव पर स्थापित करने हेतुआह्वान किया जा रहा है।

