कटनी (28 नवंबर) – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में विकासखंड रीठी में धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने उपार्जन केंद्र प्रभारियों को केंद्रों में किसानों की बैठक व्यवस्था, पेय जल, बिजली, जल निकासी, वारदानों, तौल कांटे आदि भौतिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने एवं अधीनस्थ अधिकारियों को केन्द्रों में सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार रीठी श्री संदीप सिंह, नायब तहसीलदार रीठी श्री खगेश भलावी, नायब तहसीलदार विलहरी श्री इशरार खान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका सोनी, सहकारिता निरीक्षक श्री आयुष गुप्ता, समिति प्रबंधक, उपार्जन केंद्र प्रभारी व ऑपरेटर उपस्थित रहे।


