कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगरीय क्षेत्र पानखेड़ी के मतदान केंद्र क्रमांक 97 के बीएलओ आरती माहेश्वरी एवं सहायक हिमांशु रघुवंशी को मतदान केंद्र का”एसआईंआर” के अंतर्गत 100% प्रतिशत कार्य पूरा करने पर नगर परिषद पानखेड़ी कार्यालय में बीएलओ का पुष्प माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर नगर परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल एवं तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया,उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी. एल.पुरबिया,बी आर सी मनोहर सिंह नागिन,बीएलओ गोविंद सिंह गुरुदत्ता,उपयंत्री जितेंद्र कुमार भिलाला,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीना खोयरे,नरेंद्र सिंह राजपूत,संगीता तिवारी,अभिलाषा जोशी एवं नगर परिषद पानखेड़ी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहा।


