आरोपी के कब्जे से 200 के 90 नकली नोट जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना आलोट पर दिनाक 26.11.2025 को मुखबीर की सूचना पर थाना आलोट पुलिस द्वारा धापना फटे के पास आम रोड से आरोपी लाल सिंह पिता सरतान सिंह सोधिया राजपुत उम्र 22 साल निवासी चापना को पकडा जाकर मुखबीर सुचना से अवगत कराकर विधिवत नियमों का पालन करते जामा तलाशी लेते आरोपी के कब्जे से 200-200 रुपये के नकली नोट (भारतीय मुद्रा कि प्रतिकृति) कुल 90 नोट मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरुद्ध अप क्रमांक 682/2025 धारा-179,180 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में आरोपी लाल सिंह का पीआर प्राप्त किया जाकर नकली नोटो के सम्बंध में पुछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम लाल सिंह पिता सरतान सिंह सोधिया राजपुत उम्र 22 साल निवासी धापना थाना आलोट
पुलिस टीम – निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम, उनि आर सी खडिया, उनि प्रमोद राठौर, आर 400 अभिनन्दन, आर 1198 बाबुलाल, आर 241 अंकित काला की मुख्य भूमिका रही।।


