छिंदवाड़ा शहर में युवाओं को नशे की लत लगाकर एमडी ड्रग्स का कारोबार करने वाले नशे के सौदागरों पर पुलिस नकेल कस रही है। देहात पुलिस ने एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद नागपुर के तस्करों से ड्रग्स खरीदकर युवाओं को बेचता था। नौशाद ने प्राथमिक पूछताछ में दो कारोबारियों का नाम लिया है, पुलिस उन बदमाशों की तलाश कर रही है। टीआई गोविंद राजपूत ने बताया कि पिछले दिनों रिंगरोड पर नागपुर निवासी आतिक अहमद और आदिल शेख को 13 ग्राम 62 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सिंगोड़ी निवासी नौशाद शेख को एमडी ड्रग्स सप्लाई करने आए थे। नौशाद, आदिल और आतिक मिलकर शहर में ड्रग्स सप्लाई करते थे। इस कार्रवाई के बाद से नौशाद फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
सेटिंग करने में जुटा साथी
सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में नौशाद की ओर से सेटिंग के लिए शहर के दो युवक एड़ी चोटी का जोर रहे थे। शहर में चर्चा है कि इन्हीं लगा युवकों ने को ने नौशाद को सरेंडर कराया है, हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी
पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के नाम सामने आए
पुलिस सूत्रों की माने तो नौशाद ने इस कारोबार से जुड़े अपने दो साथियों का नाम लिया है। सिंगोड़ी के यह दोनों युवक एमडी इग्स की खरीद फरोख्त में शामिल है। यह दोनों बदमाश पुलिस की रडार पर है। यह दोनों बदमाश पुराने जुआड़ी भी है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


