कटनी (26 नवंबर) – संयुक्त तहसील भवन में एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने तहसील और राजस्व के अनुविभाग कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई और उद्देशिका का वाचन किया। इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी रही।


