छिन्दवाड़ा/ 26 नवंबर 2025/ वन परिक्षेत्र सांवरी के वृत्त गांगीवाड़ा के स्टाफ को मुखबिर द्वारा प्रदाय सूचना पर वनपरिक्षेत्र सांवरी की टीम द्वारा मंतोष पिता मकरंद विश्वकर्मा साकिन मानकादेही खुर्द के घर के पीछे छापा मारा गया। जिसमें 30 नग अवैध सागौन के लट्ठे प्राप्त हुए। जो कि सलीम पिता जुम्मन खान साकिन मानकदेहीखुर्द ने अपने निजी खेत से कटवाकर मंतोष विश्वकर्मा, मानकादेही खुर्द के घर काटकर निजी उपयोग के लिये स्टाक किया था। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा जप्त माल परिक्षेत्र सहायक गांगीवाड़ा के सुपुर्द में दिया गया।
प्रकरण में भारतीय वन संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) क के तहत कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है।
प्रकरण के दौरान की गई कार्यवाही – प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही वन संरक्षक श्री मधु वी राज के निर्देशन, वनमंडलाधिकारी श्री साहिल गर्ग के मार्गदर्शन एवं एस.डी.ओ. परासिया श्री बिजेन्द्र खोब्रागडे के आदेश पर परिक्षेत्र अधिकारी सांवरी सुश्री कीर्तिबाला गुप्ता के नेतृत्व में अवैध कटाई के आरोपी के विरुद्ध पंचनामा तैयार किया गया।
ये रहे उपस्थित – परिक्षेत्र सहायक श्री अजय शिवहरे, कार्यवाहक वनपाल श्री योगेश उईके, वनरक्षक श्री सुरेश भनारिया, श्री धनकुमार चौधरी, श्री अरविंद टांडेकर, श्री पंकज सोनी, श्री सौरभ चौहान, श्री शैलेन्द्र वाड़ीवार, श्री राहुल शर्मा, श्री रविन्द्र सोनी, श्री विकास भारती, श्री प्रीति वाडिया, सुश्री रजनी युनाती, सुश्री सविता पारसे, परासिया वनपरिक्षेत्र से वनपाल श्री भादू सिंह कुमरे, श्री मनोज मस्तकार, श्री राकेश मालवी, श्री मंगल उईके, श्री अनूप कंसाना तथा सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


