MP NEWS CAST1
भोपाल।मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुँचकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने रायसेन प्रकरण में अब तक गिरफ्तारी न होने पर सख़्त नाराज़गी व्यक्त की। वहीं मंडीदीप में हुए चक्का जाम के दौरान पुलिस की लापरवाह कार्रवाई पर भी उन्होंने असंतोष जताया।
भोपाल में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से जवाब-तलब किया और सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के निर्देश
- रायसेन पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय अटैच करने के आदेश
- मिसरोद थाना प्रभारी को तत्काल हटाने के निर्देश
- पुलिस को सड़कों पर सक्रिय रूप से उतरने के आदेश
- अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश
- शहर में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश
- किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
- अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा लापरवाह कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
मुख्यमंत्री की इस आकस्मिक बैठक के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और कानून-व्यवस्था को कड़ा करने के संकेत साफ़ दिखाई दे रहे हैं।


