• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कलेक्टर श्री नारायन ने की रासायनिक खाद वितरण की विस्तृत समीक्षा* *किसानों की मांग के अनुरूप समय पर रासायनिक खाद की उपलब्धता किसी भी स्थिति में बाधित न हो- कलेक्टर श्री नारायन*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 25, 2025
in छिन्दवाडा
0
*कलेक्टर श्री नारायन ने की रासायनिक खाद वितरण की विस्तृत समीक्षा*  *किसानों की मांग के अनुरूप समय पर रासायनिक खाद की उपलब्धता किसी भी स्थिति में बाधित न हो- कलेक्टर श्री नारायन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/25 नवंबर 2025/ जिले में रासायनिक खाद, विशेषकर यूरिया की उपलब्धता और सुव्यवस्थित वितरण को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन ने गत दिवस कलेक्टर सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा की 16 शाखाओं एवं 98 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों (उपसमितियों) के प्रभारियों और प्रबंधकों ने सहभागिता की।

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देशित किया कि किसानों की मांग के अनुरूप समय पर रासायनिक खाद की उपलब्धता किसी भी स्थिति में बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जिन समितियों ने अब तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप खाद वितरण नहीं किया है, वे तत्काल लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में कलेक्टर ने सभी समितियों और बैंक शाखाओं को खाद की आपूर्ति व वितरण में पारदर्शिता तथा सतत निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिले में रासायनिक खाद वितरण की समीक्षा कलेक्टर श्री नारायन द्वारा प्रत्येक सप्ताह निरंतर की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध हो सके। बैठक में उप आयुक्त सहकारिता जी.एस. डेहरिया, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की प्रबंधक प्रशासन मोना कोरी, सहायक संचालक धीरज ठाकुर एवं कृषि विकास अधिकारी शैलेन्द्र धुर्वे उपस्थित रहे।

जिन समितियों का रासायनिक खाद लक्ष्य पूर्ति में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है, उनमें चावलपानी, कोहका, बाघबर्धिया, देलाखारी, घानाउमरी, खिरेटी, नवेगांवकला, परासिया, पलटवाड़ा, झिरपा, बनगांव और लिखड़ीखटकर शामिल हैं। कलेक्टर ने इन समितियों को तत्काल प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। वहीं पिंडरईकला, खमरा, छुई, सोनपुर और अमरवाड़ा समितियों ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप रासायनिक खाद का वितरण सुनिश्चित किया है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 113 आवेदकों की समस्यायें*

*जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 113 आवेदकों की समस्यायें*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d