सरपंच, सचिव और उपयंत्रीय इस तरह ग्राम विकास कार्यों को अंजाम देने मैं लगे हैं कि ग्रामवासियों को सिर्फ सुनने को मिलता ही मिलता है की विकास हुआ है l जबकि जमीनी हकीकत और कुछ बया करती है l ऐसा ही कुछ मामला कटनी जिले की रीठी जनपत पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़खेरा का प्रकाश में आया l
जहा ग्रामीणों का आरोप है कि संजू के घर से हरिशंकरी स्थान तक 90 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था l जिसका
सरपंच,सचिव ने मिलीभगत कर 54600 रुपए की राशि 14 अप्रैल 2025 को निकाली गई l जबकि यहां वर्षों से सीसी रोड बनी हुई है । उसके बावजूद भी सरपंच सचिव और उपयंत्री शासकीय राशि को पतीला लगाने मैं कोई कसर नहीं छोड़ रहे है l वही
ग्रामीणों ने इस मामले की उच्च अधिकारियों से जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
हरिशंकर बेन


