• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

आदिवासी विकासखंडों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भारत दर्शन कार्यक्रम में बढ़ाया जिले का गौरव

by Manish Gautam Chiefeditor
November 24, 2025
in छिन्दवाडा
0
आदिवासी विकासखंडों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भारत दर्शन कार्यक्रम में बढ़ाया जिले का गौरव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शासन की नेतृत्व विकास योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की दिल्ली की सफल शैक्षणिक यात्रा संपन्न
छिन्दवाड़ा/24 नवंबर 2025/ छिन्दवाड़ा के 13 मेधावी विद्यार्थियों ने इस वर्ष न सिर्फ परीक्षा परिणामों में अपना लोहा मनवाया, बल्कि अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश के चुनिंदा बच्चों में जगह बनाते हुए नेतृत्व विकास शिविर एवं शैक्षणिक भारत दर्शन कार्यक्रम के जरिए नई दुनिया को करीब से देखने का मौका भी पाया।
अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिले के पार्थ बरकड़े, मोहित उइके, कपिलराज धुर्वे, ललित इवनाती, महादीप परतेती, पियूष डेहरिया,अनुराग कवरेती तथा छात्राएँ प्रियंका तेकाम, नंदनी इवनाती, अरुणा इवनाती, पूजा उइके, महिमा परतेती और पूर्णिमा बानकर शामिल हुए।
कक्षा 10वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चयनित हुए ये सभी बच्चे उन परिवारों से आते हैं, जहाँ माता-पिता मजदूरी कर अपने बच्चों के सपनों को सहारा देते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इन बच्चों ने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची—तो परिस्थिति कभी बाधा नहीं बनती।
बच्चों को छिन्दवाड़ा से पातालकोट एक्सप्रेस से भोपाल एवं भोपाल से वंदे भारत ट्रेन द्वारा दिल्ली ले जाया गया, जहाँ उन्हें पाँच सितारा होटल में ठहरने, भोजन और नाश्ते की बेहतरीन व्यवस्था मिली। 16 से 20 नवंबर तक इन मेधावी विद्यार्थियों ने भारत की राजधानी के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और तकनीकी महत्व को नज़दीक से जाना—इंडिया गेट, अमर ज्योति, कुतुबमीनार, दिल्ली मेट्रो, ऑटोमैटिक मेल प्रोसेसिंग सेंटर, प्रधानमंत्री प्राचीन संग्राहलय (डिजिटलीकरण), राष्ट्रपति संग्राहलय, नेहरू तारा मंडल और साइंस म्यूजियम से लेकर फतेहपुर सीकरी और भव्य ताजमहल तक का भ्रमण बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।वापसी में भी सभी बच्चों को आगरा से रानी कमलापति स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन से सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा कराई गई।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, एस्कॉर्ट अधिकारी के साथ जिला छिंदवाड़ा के सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम और सहायक संचालक श्री उमेश सातनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने इस शैक्षणिक यात्रा को सफल और सार्थक बनाया।
यह यात्रा इन प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर आई है—कि सपने चाहे जितने भी बड़े हों, मेहनत और अवसर उन्हें सच में बदल सकते हैं।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ग्राम मोहनपुर के मतदान केन्द्र 32-33 पर फाइनली हंड्रेड परसेंट टारगेट अचीव कर लिया…!

ग्राम मोहनपुर के मतदान केन्द्र 32-33 पर फाइनली हंड्रेड परसेंट टारगेट अचीव कर लिया...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d