• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

थाना एन.के.जे. क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार – चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

by Manish Gautam Chiefeditor
November 24, 2025
in कटनी
0
थाना एन.के.जे. क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार – चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री उषा राय के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले के आरोपी, जो थाना क्षेत्र का सक्रिय निगरानी बदमाश है, को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

घटना विवरण

दिनांक 23/11/2025 को प्रार्थी महावीर शरण नायक, निवासी रोशन नगर, थाना एन.के.जे., कटनी, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर खड़ी हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।

रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

उसी दिन प्राप्त जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए से मिलता-जुलता एक युवक राजकुमार स्कूल, बजरिया के पास बैठा पाया गया। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश द्विवेदी, निवासी रोशन नगर, थाना एन.के.जे., बताया, जो थाना एन.के.जे. की निगरानी बदमाश सूची में भी दर्ज है। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने गाड़ी को बजरंग कॉलोनी, बच्चू यादव के घर के सामने सड़क किनारे छिपाकर रखा है।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान से मोटरसाइकिल विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

नितेश द्विवेदी
पिता – प्रमोद द्विवेदी
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – रोशन नगर, हनुमान मंदिर के पास, थाना एन.के.जे., जिला कटनी


बरामद मशरूका

  • हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत ₹65,000

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका

  • थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत
  • प्रधान आरक्षक 190 प्रहलाद सिंह सैयाम
  • प्रधान आरक्षक 278 आरिफ हुसैन
  • आरक्षक 58 विनोद मार्को
  • एन.आर.एस. सोनू कहार
  • हर्ष दशरे
  • धुरेन्द्र यादव

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी, सतर्कता और टीम वर्क से उच्च जोखिम गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म* *गंभीर चुनौतियों के बीच मां

*स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी, सतर्कता और टीम वर्क से उच्च जोखिम गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म* *गंभीर चुनौतियों के बीच मां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d