कटनी (23 नवंबर) – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट युवा फार विकसित भारत अभियान के तहत 25 नवंबर को दोपहर 1 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान (फारेस्टर खेल मैदान) में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस सांसद खेल महोत्सव के संयोजक खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा हैं।
सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री के एल मुरूगन होंगे। जबकि अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार भी उपस्थित रहेंगे। विधायक विजयराघवगढ़ सर्वश्री संजय सत्येन्द्र पाठक , विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल , बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पाण्डे , सहित श्री अरविंद पटेरिया , श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह , श्री प्रहलाद लोधी एवं श्री राजेश वर्मा , श्री दीपक टंडन , श्री चन्द्रभान सिंह गौतम , श्री बृजेन्द्र मिश्रा (डब्बू) भी मौजूद रहेंगे।


