एनटीईपी कार्यक्रम अंतर्गत संभावित टी बी रोगियों की स्क्रीनिंग नहीं किये जाने पर रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की तीन सीएचओ पूजा कुर्मी (बड़ागांव) यशोदा सिलावट (वसुधा) सूरज प्रसाद यादव (हरदवारा) को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने दिनांक 21/11/2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है l
बता दे कि
प्रबंध संचालक (एनएचएम) एवं राज्य क्षय मुख्यालय, भोपाल से प्रदत्त निर्देशों के परिपालन में, कटनी जिले में उच्च जोखिम वाली जनसंख्या समूह की अधिकतम स्क्रीनिंग करते हुए उनकी निक्षय पोर्टल में ऐंट्री करते हुए गूगल लिंक में प्रतिदिन किये गये कार्य को अपडेट किये जाने के निर्देश दिनांक 07/11/2025 की वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रदान किये गये थे l परंतु कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उपलब्धि बहुत कम आकी गई l
वही दिनांक- 18/11/2025 को उक्त कार्य की समीक्षा के दौरान पाया गया, कि टी बी जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आपके द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है।
और संलग्न कार्य प्रगति पत्रक अनुसार, आपके द्वारा उल्लेखित अवधि में स्क्रीनिंग संख्या शून्य पाया जाता है l जिस पर सीएचओ का अपने कार्यों का दायित्व के प्रति घोर लापरवाही दर्शाता है। को लेकर सीएचएमओ ने आगामी दो दिवस के अंदर खंड चिकित्साधिकारी, रीठी के अभिमत से देना सुनिश्चित करने को नोटिस जारी करते हुए जबाव अप्राप्त/असंतोषजनक होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व सीएचओ का होगा।
हरिशंकर बेन


