छिन्दवाड़ा/21 नवंबर 2025/ एनसीसी दिवस के शुभ अवसर पर आज शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा परिसर में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी.उईके, manegurde श्री प्रदीप कुमार, प्रभारी अधीक्षक श्री जे.एस. राठौर, श्री आर.सी.रजक, एनसीसी अधिकारी कैप्टन स्वामी प्रसाद सूर्यवंशी उपस्थित थे। साथ ही शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा, शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई छिंदवाड़ा, शासकीय महिला आईटीआई छिंदवाड़ा के अधिकारी व कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा 35 यूनिट रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


