• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर  अशीष तिवारी की सख्ती: 5 आशा हटाईं, दो ANM की वेतन वृद्धि स्थगित

by Manish Gautam Chiefeditor
November 21, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर  अशीष तिवारी की सख्ती: 5 आशा हटाईं, दो ANM की वेतन वृद्धि स्थगित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरुवार को स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान मैदानी स्तर पर योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कोताही बरतने वाले कर्मियों के‌ विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने 3 मातृ मृत्यु के मामलों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री तिवारी ने पोषण, टीकाकरण और गृह भेंट कार्य में लापरवाही बरतने और निष्क्रियता पर 5 आशा कार्यकर्ताओं को सेवा से पृथक करने और कोताही बरतने पर दो एएनएम की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने  के निर्देश दिए।

          बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण सुश्री वनश्री कुर्वेती सहित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की मौजूदगी रही।

दो एएनएम की वेतन वृद्धि रोकें

          कलेक्टर श्री तिवारी ने मा‌तृ मृत्यु  की प्रकरणवार समीक्षा की। उन्होंने विकासखण्ड बहोरीबंद के ग्राम धुरी की गर्भवती महिला रानू /रविन्द्र लोधी  के मातृ मृत्यु मे आशा कार्यकर्ता उषा सोनी के द्वारा सहयोग नही करने एवं कार्य के प्रति लापरवाही के कारण आशा कार्यकर्ता उषा सोनी को पद से पृथक करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार विकासखण्ड बडवारा के ग्राम खितोली बरही की सुमन पति प्रीतम केवट के मामले में गंभीर लापरवाही एवं नियमित जांच नही करने एवं रिकार्ड मे सही-सही जानकारी संधारण नही करने के कारण एएनएम-कृष्णा देवी वाडिवे (नियमित) की 2 वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु निर्देशित किया । वहीं विकासखण्ड विजयराघवगढ के ग्राम हरैया  की गर्भवती महिला मधु कोल पति सूरज कोल के प्रकरण में गंभीर लापरवाही एवं हितग्राही को नियमित सेवाएं नही देने व  फाॅलोअप की कमी के कारण हरैया विजयराघवगढ की एएनएम मीना सोनी की 2 वेतन वृद्धि रोकने एवं इसी प्रकरण मे लापरवाही के कारण विकासखण्ड कन्हवारा की एएनएम ज्योति पटेल का  स्थानानतरण विकासखण्ड ढीमरखेड़ा करने एवं एएनएम मनीषा बर्मन पर भी कार्यवाही करने निर्देश दिये।

आशा कार्यकर्ता की संवेदनशीलता को सराहा

          विकासखण्ड रीठी के ग्राम लालपुरा की गर्भवती ललता पति सिरमोद केस मे आशा कार्यकर्ता राजवती द्धारा स्वयं अकेले हितग्राही को घर से सीरियस स्थिति मे लेकर जिला अस्पताल लाकर ईलाज कराने एवं जिला अस्पताल मे गंभीर स्थिति मे रेफरल जबलपुर करने पर स्वयं हितग्राही के साथ मे जाने पर कलेक्टर ने  आशा कार्यकर्ता की सराहना की। हालांकि महिला की रास्ते मे मृत्यु होने पर उनके साथ कोई भी परिजन नही होने पर भी आशा द्धारा सिहोरा मे पीएम आदि करवाने के बाद ग्राम लालपुरा लाकर पंचायत एवं अन्य समुदाय के लोगों के सहयोग से अंतिम क्रिया कराने मे विशेष सहयोग कार्य एएनसी पंजीयन से अंतिम समय तक आशा द्वारा सहयोग करने पर कार्य के प्रति गंभीरता एवं  सवेंदनशीलता के कारण इन्हें कलेक्टर श्री तिवारी व जिला पंचायत सीईओ द्वारा सम्मानित किया गया। ताकि इनसे प्रेरणा लेकर सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता गंभीरता से इस कार्य मे महिलाओं का साथ देकर सहयोग करें।

4आशा कार्यकर्ता पद से पृथक

कलेक्टर श्री तिवारी पोषण, टीकाकरण और गृह भेंट कार्य में लापरवाही बरतने और निष्क्रियता पर वार्ड क्रमाक-38 जाकिर हुसैन वार्ड कटनी की आशा कार्यकर्ता श्रीमती सीमा गोटिया , हरदुआ की सरोज कोल, बरही के वार्ड क्रमांक 12 की आशा कार्यकर्ता राधा प्रजापति, कुआं बहोरीबंद की आशा कार्यकर्ता  ज्योति नायक को पद से पृथक कर दिया है।

सैम,मैम बच्चों के मामले में बरतें गंभीरता

          कलेक्टर ने बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती किये गये कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई एवं शत- प्रतिशत बेड ओक्यूपेंसी सुनिश्चित किये जाने की हिदायत दी।

          पोषण ट्रैकर के अनुसार अति गंभीर कुपोषित (सैम) एवं मध्यम गम्भीर कुपोषित (मैम) बच्चों के चिन्हांकन की समीक्षा की गई । साथ ही निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिन्हांकित सैम एवं मैम बच्चों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाये।पोषण ट्रैकर पर आंगनवाड़ी केंद्र खुलने की स्थिति दर्ज करने, टीएचआर वितरण एवं बच्चों की वृद्धि निगरानी की स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।

          पिछली बैठक में दिये गये निर्देशानुसार परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में किये गये वजन सत्यापन की समीक्षा की गई एवं सैम और मैम बच्चों के सही चिन्हांकन के सम्बन्ध मे आवश्यक निर्देश दिये गये। लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत शत -प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये ।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने आभा आईडी निर्माण एवं अपार आईडी सत्यापन के कार्य की समीक्षा की गई एवं श्रेष्ठ कार्य करने पर सराहना की और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की पद पूर्ति के सम्बन्ध में दावा -आपत्तियों के जल्द निराकरण के निर्देश दिये गये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर की मौजूदगी में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुरखी पौड़ी में कार्यक्रम संपन्न

कलेक्टर की मौजूदगी में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुरखी पौड़ी में कार्यक्रम संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d