• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटायेघाट मोड़ से बरगवां बरगवा तक चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर श्रीमती सूरी ने किया औचक निरीक्षण*  *नागरिकों की आवागमन सुविधा सहित सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता में कार्य करने के दिए निर्देश* 

by Manish Gautam Chiefeditor
November 21, 2025
in कटनी
0
*कटायेघाट मोड़ से बरगवां बरगवा तक चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर श्रीमती सूरी ने किया औचक निरीक्षण*   *नागरिकों की आवागमन सुविधा सहित सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता में कार्य करने के दिए निर्देश* 
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी(21 नवंबर)-नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु निगम प्रशासन द्वारा कटाये घाट मोड़ से बरगवां तक मार्ग के सीवर लाइन विस्तार एवं रेस्टोरेशन उपरांत कराये जा रहे डामरीकरण कार्य का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी के साथ औचक निरीक्षण कर कार्य को तय मानक अनुरूप शीघ्रता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी पार्षद शशिकांत तिवारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा सहित सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में पहुंची महापौर श्रीमती सूरी द्वारा सुभाष ट्रांसपोर्ट के पास मार्ग पर रेस्टोरेशन कार्य उपरांत चल रहे डामरीकरण कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की तकनीकी बारीकियों, उपयोग हो रही निर्माण सामग्री व निर्धारित समय -सीमा की जानकारी लेकर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने की हिदायत दी। महापौर श्रीमती सूरी ने निर्देशित किया कि रोड की लेवलिंग, रोलिंग एवं सडक के किनारों की सुदृढ़ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मार्ग में जल निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए, ताकि भविष्य में उपरोक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या न आवे। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रमती सूरी नें कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए नागरिकों की आवागमन सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यो को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करानें के नर्देश अधिकारियों को दिए।

महापौर श्रीमती सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान गढडों की फिलिंग के कार्य हेतु नागरिकों की आवागमन की सुविधा का ध्यान रखें तथा सुरक्षा संसाधनों के बीच कार्य करानें के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्थानीय व्यवसायियों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना और भरोसा दिलाया कि शहर के विकास कार्यो में पारदर्शिता एवं गति दोनों सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती सूरी द्वारा विगत सप्ताह उक्त मार्ग के रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को शीघ्र मार्ग का डामरीकरण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

*शहर के मुख्य मार्ग सागर पुलिया से हाउसिंग बोर्ड तक के गड्ढों की त्वरित कराये फिलिंग-महापौर*

सागर पुलिया से हाउसिंग बोर्ड तक के मार्ग का निरीक्षण करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सड़क की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को सभी गड्ढों की तत्काल फिलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के इस मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, इसलिए सड़क पर मौजूद गड्ढे न सिर्फ आवागमन में बाधा हैं बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ाते हैं। महापौर ने स्पष्ट निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य बिना किसी देरी के पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अंबेडकर वार्ड में लगभग 92 लाख रुपये से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न     महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में विकास कार्यों को मिली नई गति

अंबेडकर वार्ड में लगभग 92 लाख रुपये से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में विकास कार्यों को मिली नई गति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d