मध्यप्रदेश विद्युत विभाग द्वारा बिजली बचाव को लेकर तरह-तरह के उपाय करता है।और लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी विभागीय छात्रावास के अधिकारी लापरवाही बरतते हुए शासकीय धनराशि का दुर्पयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ।
गौरतलब यह है कि
कटनी जिले के रीठी डांग रोड स्थित मैं ,विगत वर्षो से किराए की बिल्डिग पर शासकीय सीनियर नवीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास संचालित था । जिसे छात्रों की सुविधा को देखते हुए शासन द्वारा लाखो रुपए की लागत से देवलिया डैम के पास शासकीय सीनियर नवीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निर्माण कराया गया l उसमें भी निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा पूर्ण कार्य करवाए बिना विभाग को सौंप दिया गया
सूत्रों की माने तो
वही बीआरसी कार्यालय के बगल में संचालित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट अनुसूचित जाति बालक छात्रावास को अनुपयोगी बताते हुए रह रहे सभी छात्रों को देवलिया डैम के पास बने शासकीय सीनियर नवीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में सिप्ट किया गया ।
यानी कि दोनों छात्रावास के छात्रों को एक ही छात्रावास में अपनी मर्जीनुसार संचालित करने मैं इतने व्यस्त है l कि
अनुपयोगी बताए गए शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास की बिल्डिंग में दिन-रात बिजली जल रही है l
और शासकीय राशि का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है ।
जिसको लेकर ग्रामीणों ने विभागीय उच्च अधिकारियों से हो रहे बिजली के दुरुपयोग को बंद करने एवं अनुपयोगी छात्रावास की जांच करने की मांग की है l
हरिशंकर बेन


