• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जेपी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जयपुर का त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2025
in कटनी
0
जेपी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जयपुर का त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जेपी वी डी ए वी विद्यालय, कटनी के कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने नए अनुभवों और ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होने के उद्देश्य से जयपुर (राजस्थान) का त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थी 16.11.2025 को दयोदया एक्सप्रेस द्वारा कटनी से जयपुर के लिए रवाना हुए। इस शैक्षणिक यात्रा का मार्गदर्शन शिक्षक श्री अमरदीप शर्माने किया तथा श्री आशुतोष मिश्रा , श्री अजीत मिश्रा , शिक्षिका श्रीमती अंजुलता सेन एवं श्रीमती पूर्णिमा उस रेटे का विशेष सहयोग रहा।

प्रथम दिवस का भ्रमण

यात्रा के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने जयपुर के प्रसिद्ध एलबर्ट हॉल म्यूजियम, राम निवास गार्डन, बिड़ला मंदिर, गणेश मंदिर चिड़ियाघर तथा आकर्षक पत्रिका गेट , चौकीधानी जिसमें राजस्थान की विविध कला संस्कृतियों और राजस्थानी व्यंजनों का अवलोकन एवं रसास्वादन किया। ऐतिहासिक कलाकृतियों और राजस्थान की विरासत को देखकर बच्चे उत्साहित दिखाई दिए।

द्वितीय दिवस का भ्रमण

दूसरे दिन छात्रों ने जयपुर की पिंक सिटी का विस्तृत भ्रमण किया। हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर अमेरफोर्ट , जयगढ़ फोर्ट , नाहरगढ़ किला और जलमहल जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर उन्होंने राजस्थान की स्थापत्य कला, इतिहास तथा विज्ञान आधारित धरोहरों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।

तृतीय दिवस का भ्रमण

तीसरे दिन विद्यार्थियों ने राजमंदिर सिनेमा, स्टैच्यू सर्किल, ऑफ राजा जय सिंह, बिरला प्लैनेटोरियम तथा बापू बाजार जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर जयपुर की जीवनशैली, खान–पान, संस्कृति और लोककला का अनुभव लिया।

तीन दिवसीय अध्ययन यात्रा के उपरांत सभी छात्र–छात्राएँ 20.11.2025 को सुरक्षित रूप से कटनी वापस लौटे। इस भ्रमण से विद्यार्थियों ने इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति और आधुनिक विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री संजीव कुमार सिन्हा जी ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसी यात्राएँ बच्चों के ज्ञान-विस्तार और व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक होती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को सफलतापूर्वक भ्रमण पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस प्रकार यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और यादगार साबित हुआ।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.

आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.