• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*“वॉश ऑन व्हील्स की बदौलत, सपनों की बाइक तक पहुंची स्वच्छता साथी राधेश्याम की मेहनत “*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2025
in छिन्दवाडा
0
*“वॉश ऑन व्हील्स की बदौलत, सपनों की बाइक तक पहुंची स्वच्छता साथी राधेश्याम की मेहनत “*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा/ 20 नवंबर 2025/*

“सपनों का रास्ता कभी आसान नहीं होता,
पर जब कदम हिम्मत से उठते हैं,
तो मेहनत से मंज़िल खुद पास आ जाती है।”

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विकासखण्ड के स्वच्छता साथी श्री राधेश्याम टांडेकर एक मिडिल क्लास परिवार से निकलकर अपने सपने की ओर बढ़ते हुए आज अपने सपनों वाली बाइक के मालिक बन गए हैं। गत दिवस बुधवार 19 नवंबर 2025 को उनका यह सपना पूरा हुआ और उन्होंने 1,25,000 रुपये की बाइक की चाबी अपने हाथों में ली। उनका यह सपना, पूरे प्रदेश की पहचान बन चुके, छिंदवाड़ा जिले से शुरू हुए नवाचार, ” स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील्स” सेवा से जुड़कर पूरा हुआ है। इस नवाचार ने ना केवल छिंदवाड़ा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है, बल्कि ग्रामीण स्वच्छता में मील का पत्थर साबित होने के साथ ही, इससे जुड़े स्वच्छता साथियों के जीवन की दिशा एवं दशा ही बदल दी है।

उन्हीं में से एक स्वच्छता साथी जुन्नारदेव जनपद पंचायत के श्री राधेश्याम टांडेकर हैं। इस पूरी यात्रा में वॉश ऑन व्हील्स सेवा उनके लिए सिर्फ एक रोजगार का जरिया नहीं, बल्कि एक ऐसी राह बनी
जिसने उनके सपनों को पंख दिए। छिंदवाड़ा जिले के नवाचार वॉश ऑन व्हील्स सेवा में पूरे एक साल की निष्ठा, लगन, परिश्रम और जिम्मेदारी से
स्वच्छता साथी के रूप में राधेश्याम ने न सिर्फ काम किया, बल्कि अपनी पहचान बनाई। इस सफर में कलेक्टर छिंदवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, स्वच्छ भारत मिशन की जिले व जनपद की टीम और सीईओ जनपद पंचायत सभी ने उन्हें प्रेरणा दी और इस नवाचार से जोड़कर उनका भरोसा बढ़ाया। स्वच्छता साथी श्री राधेश्याम की यह कहानी संघर्ष की नहीं, बल्कि कामयाबी की बन चुकी है। इस नवाचार से जुड़ने का अवसर देने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वच्छ भारत मिशन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि फिक्की राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जिले का यह नवाचार अभी तक लगभग 50,000 शौचालयों की सफाई कर चुका है और जिले के स्वच्छता साथियों द्वारा करीब 50 लाख रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। वॉश ऑन व्हील्स नवाचार ने ग्रामीण अंचलों में शौचालयों की सफाई और देखभाल की समस्या का अभिनव समाधान प्रस्तुत किया है। मोबाइल इकाईयों के माध्यम से गांव-गांव जाकर शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया गया, जिससे स्थायी स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बनी और स्वच्छता साथियों को रोजगार और नई पहचान मिली।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
धरा डेयरी संचालिका समीक्षा देशमुख की पहल की गौसेवकों ने की सराहना**

धरा डेयरी संचालिका समीक्षा देशमुख की पहल की गौसेवकों ने की सराहना**

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.