• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 बीएलओ हुए सम्मानित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 15 दिवस से भी कम समय में पूर्ण किया 100 % डिजिटाइजेशन का कार्य

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2025
in छिन्दवाडा
0
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 बीएलओ हुए सम्मानित  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 15 दिवस से भी कम समय में पूर्ण किया 100 % डिजिटाइजेशन का कार्य
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/20 नवंबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। जिले के 12 लाख 25 हजार 813 मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से गणना फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। अब अभियान रूप में भरे हुए गणना फॉर्म कलेक्शन का कार्य जारी है। मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त करने के बाद बीएलओ द्वारा ऐप के माध्यम से इनका डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 4 लाख 85 हजार 482 मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त कर डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य में जिले के 9 बीएलओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के 15 दिवस से भी कम समय में अपने मतदान केंद्र के शत प्रतिशत मतदाताओं के भरे हुए गणना फॉर्म एकत्रित कर उनके डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में इन बीएलओ द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज उन्हें कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई।

ये बीएलओ हुए सम्मानित – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 बीएलओ में से विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव – 122 के 4 बीएलओ शामिल हैं, जिनमें मतदान केंद्र क्रमांक – 77 घननौर के बीएलओ शिक्षक श्री सीताराम धुर्वे, मतदान केंद्र 241 खैरमंडल के बीएलओ शिक्षक श्री रमेश कुमार महोबे, मतदान केंद्र क्रमांक 88 कांगला के बीएलओ शिक्षक श्री सत्यभान धुर्वे और मतदान केंद्र क्रमांक 78 पिल्हावाडी के बीएलओ ग्राम पंचायत सचिव श्री शिव प्रसाद साहू शामिल हैं। खैरमंडल के बीएलओ श्री रमेश महोबे ने सर्वाधिक 1049 मतदाताओं का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया है।
इसी तरह विधानसभा अमरवाड़ा – 123 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 बीएलओ में मतदान केंद्र क्रमांक 259 बेरवन के बीएलओ शिक्षक श्री जयराम उईके व मतदान केंद्र क्रमांक 254 बांद्राढाना के बीएलओ शिक्षक श्री देवीलाल डेहरिया, विधानसभा चौरई – 124 के 2 बीएलओ में मतदान केंद्र क्रमांक 213 उमरिया के बीएलओ शिक्षक श्री देवराव पवार व मतदान केंद्र क्रमांक 41 लुंगसी के बीएलओ शिक्षक श्री प्रमोद कुमार विश्वकर्मा और विधानसभा छिंदवाड़ा – 126 के अंतर्गत 01 मतदान केंद्र क्रमांक 133 चौसरा के बीएलओ श्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा को 100 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायन ने कहा कि जिले के अन्य सभी बीएलओ को भी इनके कार्यों से प्रेरणा लेकर मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता है, जिससे पूरे जिले की सभी विधानसभाओं के शत प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के बॉटम 50 परफॉर्मर बीएलओ के लिए अलग से ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे उन्हें आ रही कठिनाइयों का निराकरण किया जा सके और उनका उत्साह बढ़ाया जा सके। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ के सम्मान के अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ.पी.एन.सनेसर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न*  *सिंचाई के लिए आगामी दो दिनों में खोली जाएंगी जिले के जलाशयों की नहरें, बैठक में हुआ निर्णय*

*जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न* *सिंचाई के लिए आगामी दो दिनों में खोली जाएंगी जिले के जलाशयों की नहरें, बैठक में हुआ निर्णय*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d