• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, August 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*शासकीय विद्यालयों में उपहार योजना के तहत टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरण* *जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल “गुरु वशिष्ठ सम्मान-2025” से सम्मानित* *शिक्षा में क्रमित व सतत मेहनत ही आपके सपनो को पंख लगा मंजिल प्रदान करेगा- डीईओ श्री बघेल*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 19, 2025
in छिन्दवाडा
0
*शासकीय विद्यालयों में उपहार योजना के तहत टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरण*  *जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल “गुरु वशिष्ठ सम्मान-2025” से सम्मानित*  *शिक्षा में क्रमित व सतत मेहनत ही आपके सपनो को पंख लगा मंजिल प्रदान करेगा- डीईओ श्री बघेल*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/19 नवंबर 2025/कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग की उपहार योजना के अंतर्गत आज शासकीय पी.एम. श्री कन्या उमावि चाँद में आयोजित कार्यक्रम में टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा माध्यमिक विभाग की 86 छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल, अध्यक्षता नगर परिषद चाँद अध्यक्ष ठाकुर दानसिंह पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजेंद्र सिंह, डीएसपी श्री ललित वैरागी, नायब तहसीलदार श्री मलय बाजपेयी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.के. बघेल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन से हुई। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं सोसाइटी सचिव श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि वर्ष 2018 से कार्यरत यह स्वयंसेवी संस्था शिक्षा, समाज एवं पर्यावरण क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही है।

सोसाइटी सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्पहार व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। श्री अनिल रघुवंशी ने संस्था की गतिविधियों व स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात शिक्षा के उन्नयन में अभिनव कार्यों एवं मार्गदर्शन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल को “गुरु वशिष्ठ सम्मान-2025” शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदान किया गया।

छात्राओं ने देशभक्ति गीत, शैक्षिक थीम पर नृत्य-नाटिका तथा गुरु वंदना की प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया। अपने उद्बोधन में डीएसपी श्री वैरागी ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। नायब तहसीलदार श्री बाजपेयी ने अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डीईओ श्री बघेल ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की चर्चा करते हुए कहा कि “मानव बनने के लिए मानवता आवश्यक है, और टीचर्स वेलफेयर सोसायटी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।”

कार्यक्रम अध्यक्ष ठाकुर दानसिंह पटेल ने संस्था को समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी तथा डीईओ के सफल नेतृत्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सभी 86 छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए तथा मधुकामिनी के दो पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम संचालन श्री राकेश कुमार मालवीय तथा आभार प्रदर्शन श्री परेश सिंह वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री तिलकराज शेंडे, श्री अशरफ खान, श्री परमाल सिंह ठकरिया, श्री पवन माहोरे, श्री जितेंद्र सोनी, श्री संदीप शर्मा, श्रीमती रक्षिता पटवा, श्री विनय चंदेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सफल कृषक की प्रेरक कहानी: तिगांव के जैविक संतरा उत्पादक श्री नरेन्द्र ठाकरे की अद्भुत उपलब्धि*

*सफल कृषक की प्रेरक कहानी: तिगांव के जैविक संतरा उत्पादक श्री नरेन्द्र ठाकरे की अद्भुत उपलब्धि*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d