तामिया विकासखंड के लहगड़ुआ स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीएमओ डॉ. जितेंद्र शाह ऊईके और बीईओ बी. के. सनेर के सुझाव पर पोषण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के साथ विद्यार्थियों के बीच पोषण के महत्त्व पर एक सार्थक चर्चा भी हुई, जिसमें संतुलित आहार तथा किशोरों में सही पोषण आदतें विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।इस प्रतियोगिता में कुल 62 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बीएमओ डॉ. जितेंद्र शाह ऊईके और बीईओ बी. के. सनेर द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, अंतरा फाउंडेशन टीम तथा विद्यालय के शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।पुरस्कार विजेता निम्न रहे —
प्रथम पुरस्कार: आंशिक नागवंशी
द्वितीय पुरस्कार: लता परतेती, निकिता परतेती
तृतीय पुरस्कार: दीपांशु मर्सकोले, सलोनी मरकाम।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


