*मोहखेड़ विकासखंड के 3516 छात्र-छात्राएं ओलंपियाड परीक्षा में सम्मिलित हुए*
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के
आदेशानुसार कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इडपाचे के निर्देशन में संपूर्ण जिले में ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 के प्रथम चरण की परीक्षा जन शिक्षा केंद्र स्तर पर संपन्न हुई | जनपद शिक्षा केंद्र मोहखेड़ अंतर्गत 09 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न हुई उक्त परीक्षा में निर्धारित लक्ष्य 3834 के विरुद्ध 3516 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा 318 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों का 91.71 प्रतिशत रहा।
सहायक संचालक सुश्री दिव्या यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी वामन राव खापरे,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संगीत जैन, अकादमिक समन्वयक अरविंद भट्ट एवं मनोज कोलारे द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं संचालन का निरीक्षण किया गया। कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 11:00 से 1:00 तक एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 11:00 बजे से 2:00 बजे तक संपन्न हुई। उपस्थित छात्र छात्राओं को शासन के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष सुनील नासेरी, राजीव साठे,आर.एन.एस. बघेल,संतू कुरमेती, हरिपाल ऊईके,महेश पवार,दयाल सिंह धुर्वे,संदीप काकोडिया ने विधिवत नियमानुसार परीक्षा संचालित की। उक्त परीक्षा में जनशिक्षक संतोष डोंगरे, श्रीमती पुष्पा कराड़े, कैलाश डोंगरे,प्रवीण पवार, विजय अरमरकर, रामराव फरकारे, बंधु प्रसाद जिलवेकर, सुनील यादव,जगदीश धुर्वे,शिवलाल गाकरे, राजेश खरपुसे,दिनेश यदुवंशी, सुखदेव उईके,सुभाष डोंगरे, जयदेव मालवीय, हरीशचंद्र अल्डक का विशेष सहयोग रहा। ज्ञातव्य हो कि चयनित परीक्षार्थियों की परीक्षा द्वितीय चरण में जनपद शिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित की जावेगी l
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


