• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 110 आवेदकों की समस्यायें, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
November 18, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 110 आवेदकों की समस्यायें, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने यहां पहुंचे 110 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिए।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल और डिप्टी कलेक्टर द्वय विंकी सिंहमारे उइके और ज्‍योति लिल्‍हारे सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहें।

अधूरी सड़क को पूर्ण करायें

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत बिलहरी निवासी राजेन्‍द्र प्रसाद सेन ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के वार्ड क्रमांक 12 में सड़क निर्माण का कार्य 1 माह से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामवासियों को आने-जाने में अत्‍यंत समस्‍या हो रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत के सीईओ को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

संबल कार्ड बनवायें

          वार्ड क्रमांक 34 फॉरेस्टर, झर्रा टिकुरिया निवासी राजेश राने ने आवेदन देते हुये कहा कि मैं आर्थिक रूप से कमजोर हूँ और निजी संस्‍थान में सफाई का कार्य करता हूँ। मेरा संबल कार्ड बनवा दीजिए। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर निगम को पात्रतानुसार संबल कार्ड बनवानें के निर्देश दिए।

अवैध शराब की बिक्री बंद करायें

          अमीरगंज, रवीन्‍द्रनाथ टैगोर वार्ड 45 निवासी मुकेश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि सुशील यादव पिता चरखा यादव और बेटू उर्फ हर्ष यादव द्वारा एक साथ मिलकर अमीरगंज क्षेत्र में लगातार शराब का अवैध का विक्रय किया जा रहा है। साथ ही इनके अन्‍य साथियों द्वारा भी इलाके में गुंडागर्दी व अन्‍य असामाजिक गतिविधियां की जा रहीं हैं। जिससे क्षेत्र में लोकशांति भंग हो रही है। माधवनगर थाना मे कई बार शिकायत के बावजूद इनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची की जानकारी दिलायें

          ग्राम अमाड़ी पोस्ट भदौरा नं. 1, तहसील बड़वारा निवासी संदीप कुमार चौधरी पिता शंकर लाल चौधरी ने आवेदन देते हुये कहा कि मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची 2023-24 में आया था। परन्तु, मुझे आवास योजना का लाभ आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। ग्राम सरपंच व सचिव से संपर्क करने पर बताया गया कि अभी पोर्टल बन्द है। अमाड़ी के प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची की जाँच कर मुझे जानकारी प्रदान की जाये। इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
📢 समावेशी शिक्षा के तहत दृष्टिदिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक उपकरण वितरित

📢 समावेशी शिक्षा के तहत दृष्टिदिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक उपकरण वितरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d