कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल थाने में उप निरीक्षक का चार्ज जिस दिन से सब इंस्पेक्टर रवि भंडारी ने लिया है तब से ही कालापीपल थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगा हुआ है,छुट-पुट अपराधों को छोड़ लग-भग सभी अपराधों पर कालापीपल पुलिस ने लगाम लगा रखी है,रवि भंडारी जिले के जिस थाने का चार्ज लेते हैं, वहां के अपराधी पूरी तरह से भूमिगत हो जाते हैं,कई बड़े-बड़े मामलों को उन्होंने चुटकियों में 24 घंटे के अंदर ही ट्रेस किया और इस कारण चोरियां का ग्राफ गिरा है,जिले में नाबालिग़ बच्चों की गुमशुदगी के सबसे अधिक केस कालापीपल पुलिस ने ही ट्रेस किए हैं,सकुशल बच्चों की वापसी करवाई है त्योहारों के समय अवैध हथियार का जखीरा एवं अवैध शराब मर्डर आदि बड़े अपराधों को अपने काम के दम पर कार्यवाही की,और अधिकारियों के इतने विश्वसनीय है कि दूसरों थानों के मामलों को सुलझाने के लिए स्पेशल बुलाया जाता है,अपनी काबिलियत को साबित करते हुए,उन्होंने सरकार व अधिकारियों से अपने सूझबूझ का उदाहरण देते हुए तत्परता पूर्वक अपराधों पर अंकुश लगाते हुए अपने काम के दम पर आठ बार पुरस्कृत हो चुके हैं,हर मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों की मदद करते हैं,वही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के मामले में संतुष्टि पूर्वक बंद करने में भी कालापीपल थाना जिले में हमेशा ही नंबर वन रहा है और क्षेत्र में शांति कायम कर अपने अधिकारियों विश्वास जीत…।


