सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार – नाबालिग लड़की मुक्त, महिला एजेंट गिरफ्तार
नागपुर पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत उमरेड रोड स्थित एक नामी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग (SSD) टीम ने मौके से एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया, जबकि उसके चंगुल से एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला शारदा लेआउट, खेरी की रहने वाली है और नाबालिग लड़कियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी। SSD टीम को गश्त के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद छापेमारी की गई।
छापे में पुलिस ने
- ₹2,900 नकद,
- मोबाइल फोन,
- होटल का DVR,
- तथा आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल ₹20,930 का सामान जब्त किया है।
गिरफ्तार महिला को आगे की कार्रवाई के लिए हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस अब होटल प्रबंधन, संभावित ग्राहकों और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच में जुटी हुई है।


