कटनी। प्रसिद्ध उधोगपति स्व.अशोक दुबे की जन्मदिवस पर राहत समर्पण सेवा समिति और ममता आई केयर क्लिनिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन गक्त दिनों स्थानीय ग्राम भरवारा में किया गया।
आयोजित नेत्र शिविर में नेत्र संबंधित सभी रोगों की जांच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा पूर्णतः निःशुल्क की गई। इस दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन, लेंस, काला चश्मा और दवाएं भी प्रदान की गई। इसके अलावा शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर (डायबिटीज) की जांच भी की गई। शिविर में मरीजों के आने जाने के लिए निःशुल्क वाहन भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। चिकित्सा कार्यक्रम के आयोजक युवा व्यवसायी विवेक दुबे ने बताया की आयोजित शिविर के लिए करीब 300 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसने 200 मरीजों ने शिविर में जांच कराई इस दौरान नेत्र के सफल ऑपरेशन कर लेंश प्रत्यारोपण भी किए गए। करीब 17 लोगो को ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया जिनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। एक महीने बाद फॉलो-अप चेकअप भी किया जाएगा जिसमे मरीजों को लेंस ऑपरेशन के लिए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई.डी. कार्ड या उसकी छायाप्रति आवश्यक है। इस कार्यक्रम मे ग्राम सरपंच संतोष निषाद एवं समस्त ग्राम पंचायत मझगवां फाटक का सेवाभावी सहयोग रहा।


