• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*राघादेवी और चिमटीपुर में हुई क्लाइंबिंग एवं एब्सेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला* *एडवेंचर एक्टिविटी के लिए नए स्थानों की खोज के साथ रोजगार पर जोर*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 15, 2025
in छिन्दवाडा
0
*राघादेवी और चिमटीपुर में हुई क्लाइंबिंग एवं एब्सेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला*  *एडवेंचर एक्टिविटी के लिए नए स्थानों की खोज के साथ रोजगार पर जोर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/15 नवंबर 2025/ असेंडियम वेंचर्स ने राघादेवी और चिमटीपुर में क्लाइंबिंग एवं एब्सेलिंग की तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले में नए एडवेंचर स्पॉट विकसित करना तथा स्थानीय लोगों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार की दिशा में सशक्त बनाना है। जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विकास की कई गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, यह प्रशिक्षण इसी का हिस्सा था।

इस प्रशिक्षण में कुल 5 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें चिमटीपुर के आदिवासी समुदाय के तीन युवा और छिंदवाड़ा के दो प्रतिभागी शामिल थे। प्रशिक्षण में सुरक्षा प्रणाली, उपकरणों का उपयोग, बेसिक क्लाइंबिंग तकनीक, एब्सेलिंग प्रक्रिया तथा एडवेंचर गतिविधियों में अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रशिक्षक टीम में नागपुर के श्री जयेंद्र खोब्रागड़े और बेंगलुरु के श्री अमृत अप्पाडेन शामिल थे, जो पर्वतारोहण एवं रॉक क्लाइंबिंग में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को उच्च स्तर के प्रशिक्षण की सुविधा मिली। छिंदवाड़ा जिला प्रशासन के साथ मिलकर असेंडियम वेंचर्स जिले में नए क्लाइंबिंग क्षेत्रों की खोज एवं विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का उद्देश्य है कि आदिवासी और ग्रामीण समुदाय सुरक्षित, जिम्मेदार और सतत एडवेंचर पर्यटन का हिस्सा बनें।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*ग्राम हिवरा पृथवीराम, उमरीकला, जटलापुरा और लिंगा में 1142 पशुओं का एन्थ्रेक्स बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण*  *पशुपालन विभाग की 3 टीमों ने एक ही दिन में 5 कि.मी. परिधि में किया रिंग वैक्सीनेशन*

*ग्राम हिवरा पृथवीराम, उमरीकला, जटलापुरा और लिंगा में 1142 पशुओं का एन्थ्रेक्स बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण* *पशुपालन विभाग की 3 टीमों ने एक ही दिन में 5 कि.मी. परिधि में किया रिंग वैक्सीनेशन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.