तामिया ग्राम पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले पर केंद्रित है। ग्राम पंचायत के पंचों की शिकायत के बाद जांच में खुलासा हुआ कि सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए जारी की गई राशि का दुरुपयोग किया गया स्वीकृत बजट 2 लाख 35 हजार रुपए था, लेकिन उसकी जगह केवल एक छोटा पेशाबघर बनाया गया, जो अब जर्जर अवस्था में है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और सफाई की भी बदहाल स्थिति है।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पानी की टंकी के लिए 1 लाख 71 हजार रुपए की स्वीकृति थी, लेकिन निर्माण उस राशि के अनुरूप नहीं हुआ। खंड पंचायत अधिकारी डीएस भलावी ने स्थलीय निरीक्षण में पुष्टि की कि सामुदायिक शौचालय के नाम पर केवल पेशाबघर खड़ा किया गया है और निर्माण में गुणवत्ता का अभाव है।शिकायतकर्ता पंच किसन भारती ने बताया कि 10 बिंदुओं पर कलेक्टर को शिकायत भेजी गई है, और प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान है कि करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की परतें खुल सकती हैं।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


