कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिले के तहसील के अंतर्गत आज दिनांक 14/11/2025 को ग्राम बकायन में अवैध भण्डारण उर्वरक पाए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी,उक्त शिकायत के संबंध में निरीक्षण दल द्वारा ग्राम बकायन में पहुच कर उर्वरक भण्डारण का निरीक्षण किया गया,जिसमें पाया गया कि मकान स्वामित्व मशीउल्ला पिता हसमतखां के मकान में सलमान पिता अब्दुल अजीज के द्वारा अवैध खाद भण्डारण किया गया,जिसमें युरिया के 135 बेग एनपीकेएस(5:15:0:10)29 बेग एंव 07 न्युट्रीफीड प्रीमियम पावडर गोल्ड एंव सरदार किसान सुपर 06 बेग, किसान बेंटोनाइट सल्फर के 4 बेग पाए गए एंव इस प्रकार अन्य उर्वरक का भण्डारण होना पाया गया निरीक्षण दल में राहुल पाटीदार”अनुविभागीय कृषि अधिकारी शुजालपुर”विष्णु मर्सकोले उर्वरक निरीक्षक कालापीपल एंव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयीन उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास शाजापुर,महेश मालवीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड कालापीपल व संबधित क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी चंद्रपाल राजपूत तथा पुलिस दल द्वारा मौके पर उपस्थित हुए पंचनामा जब्ती मौके पर पत्रक तथा उर्वरक के नमूने लेकर मकान को सीलबंद किया गया व संबधितो को कारण बताओ नोटिस जारी किया,जिसका प्रतिउत्तर समाधान कारक न होने की स्थिति में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत अगामी कार्यावाही प्रस्तावित की जावेगी…!


