छिन्दवाड़ा/14 नवंबर 2025/ म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 के अंतिम दिवस प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा से बाईक रैली का आयोजन किया गया।
बाईक रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हुद्दार ने सभी न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कि न्यायालय परिसर से ई.एल.सी.चौक, फव्वारा चौक, जेल तिराहा, सत्कार तिराहा, कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए परशुराम वाटिका से वापस जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।
बाईक रैली का उद्देश्य आमजन को विधिक सेवा योजनाओं जैसे निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, मध्यस्थता योजना, नेशनल लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध प्रकोष्ठ, श्रमिकों के विरूद्ध अपराध प्रकोष्ठ आदि की जानकारी देना था। बाईक रैली में न्यायिक कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, एल.ए.डी.सी.एस. स्टॉफ एवं शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा एवं सतपुड़ा विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


