छिन्दवाड़ा/14 नवंबर 2025/ जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा श्री नरेश गोन्नाडे के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आज जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ.सुशील दुबे द्वारा किया गया। सिविल सर्जन डॉ.दुबे द्वारा जिला चिकित्सालय में असंचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यकम में विशेषज्ञ डॉ.पूनम जैन एवं डॉ.शशिकांत आर्या के द्वारा मधुमेह के लक्षण एवं बचाव से संबंधित जानकारी दी गई तथा डब्ल्यू.एच.ओ. एनसीडी समन्वयक श्री सत्यपाल सिंह द्वारा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य संस्थाओं में बी.पी. एवं शुगर के मरीजों को दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एन.सी.डी. नोडल अधिकारी डॉ.मनीष गठोरिया, अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ.रवि टांडेकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी एन.सी.डी.डॉ. अनुपम जैन एवं आर.एम.ओ. डॉ. हर्षवर्धन कुडापे, डब्ल्यू.एच.ओ. एनसीडी समन्वयक एवं एनसीडी का समस्त स्टॉफ उपस्थित था। विशेष जाँच शिविर में आज लगभग 195 लोगों की जाँच की गई, जिसमें से मधुमेह से पीड़ित नये मरीज 29 तथा बीपी के 42 मरीजों का चिन्हाकन कर पंजीयन एवं उपचार किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


