• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महापौर श्रीमती सूरी ने निगम के विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश प्राथमिकता से करें ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग एवं जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
November 14, 2025
in कटनी
0
महापौर श्रीमती सूरी ने निगम के विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश     प्राथमिकता से करें ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग एवं जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (14 नवंबर) – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में शहर विकास से जुड़े विभिन्न प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में महापौर ने चल रहे विकास कार्यों का बिंदुवार समीक्षा कर शासन मंशानुरूप कार्यो को गति प्रदान करनें के निर्देश दिए।

ट्रांसपोर्ट नगर योजना को दें गति

बैठक के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु शहरी टांसपोटर्स को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थापित करने हेतु की गई अद्यतन कार्यवाही की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में चिन्हित भूखंडों पर अलग-अलग बोर्ड लगाने, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही नगर के शेष ट्रांसपोर्टर्स को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिए।

प्राथमिकता से करें सड़क चौड़ीकरण का कार्य

बैठक में महापौर श्रीमती सूरी द्वारा जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत आने वाले अतिक्रमणों की जानकारी ली जिसपर सहायक यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस पूर्व में बाटें जा चके है। आगामी दिनों में पुलिस, राजस्व एवं निगम प्रशासन की सहायता से स्थल के अतिक्रमणों को हटाने की पुनः कार्यवाही की जायेगी। जिसपर महापौर द्वारा उक्त कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निर्माणाधीन नवीन चौपाटी, अधोसंरचना विकास कार्यो तथा शहर के महत्वपूर्ण निर्माण  कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। महापौर ने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, बाधाएँ और आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी ली जाकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।

            महापौर श्रीमती सूरी ने पूर्व में ओवर ब्रिज के नीचे किए गए निरीक्षण के दौरान रिक्त स्थल को चिन्हित कर सुरक्षित एवं सौंदर्यीकरण करने के दिए गए निर्देशों के संबंध में कृत जानकारी चाहे जाने पर बताया गया कि स्थल का मेजरमेंट कर लिया गया है। जिस पर महापौर नें सौंदर्यीकरण एवं अन्य उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान वसूली कार्यो में तेजी लाने, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रेम नगर में चल रहे विद्युतीकरण कार्य की भी समीक्षा कर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अधिकारियों को कार्यो में गति लाकर शीघ्र पूर्ण करानें के निर्देश दिए।  इस दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी, लिपिक आलोक गर्ग सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगम में प्रतिमाह होने वाले विद्युत खपत को कम करने हेतु कारगर उपायों पर प्राथमिकता से करें अमल- निगमायुक्त सुश्री परिहार

निगम में प्रतिमाह होने वाले विद्युत खपत को कम करने हेतु कारगर उपायों पर प्राथमिकता से करें अमल- निगमायुक्त सुश्री परिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d