MP NEWS CAST
कटनी (14 नवंबर) – विधानसभा क्रमांक 93-मुड़वारा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 165 गुलाबचंद में प्राथमिक शाला गुरूनानक वार्ड 22 के बीएलओ श्री लालबहादुर रजक द्वारा क्षेत्र के विधायक श्री संदीप जायसवाल के घर जाकर उनके एवं उनके घर के 4 अन्य सदस्यों के गणना पत्रक प्रदाय किये गये।
गणना पत्रक वितरण के समय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 93 मुड़वारा श्री प्रमोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे।


