कालापीपल(बब्लू जायसवाल) शुजालपुर बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत का उल्लास शुक्रवार को नगर में देखने को मिला,भाजपा नगर मंडल द्वारा टेम्पो चौराहा मंडी परिसर पर दोपहर 1 बजे विजय उत्सव का आयोजन कर जीत की खुशी का इजहार किया गया,आतिशबाजी,मिठाई वितरण और जोशीले नारों के बीच कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।
भारत माता की जय,भाजपा जिंदाबाद और“धन्यवाद बिहार” के नारों से गूंजते माहौल में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की यह जीत लोकतंत्र,विकास और सुशासन की विजय है। जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और एनडीए की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए प्रचंड जनादेश दिया है। महागठबंधन के सूपड़ा साफ होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी हर्ष और गर्व का वातावरण देखने को मिला,बड़ी संख्या में नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कर उत्साह व्यक्त किया,विजय उत्सव में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, किशोर खन्ना,नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,मनीष रामडिया, रामसिंह खत्री,सीमित चौधरी, राजेंद्र जैन,सुरेश मालवीय,सोनू नेमा,मुकेश पाटीदार, शअनिल जैन,राजेंद्र जायसवाल,नितेश मालवीय,सुरेंद्र तोमर,इम्तियाज़ खान,गोविंद सोनी,अमित गोयनका,भगवान सिंह यादव, राकेश परमार,अजय यादव, मनोज राणा,ऋषि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी सम्मिलित हुए। संपूर्ण कार्यक्रम शांति, अनुशासन और गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
उक्त जानकारी पूर्व पार्षद एवं भाजपा मीडिया प्रभारी पं. प्रवीण जोशी ने प्रदान की।


