पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशाअनुसार और शासकीय आईटीआई वि आईपी रोड छिंदवाड़ा के प्रिंसिपल श्री शुभम निमजे और हार्टफुलनेस संस्था के बीच हुए एम ओ यू के तहत दिनांक 12 से 14 नवंबर तक तीन दिवसीय ध्यान शिविर श्रीमान सेनानी महोदया आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमें शासकीय आईटीआई मैं अध्यनरत 53 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया सामाजिक सरोकार जीवन मूल्यों का विकास ध्यान व योग का अभ्यास आंतरिक शांति तथा आत्मविश्वास बढ़ाना सभी छात्र-छात्राओं मैं आत्म नियंत्रण आत्म विश्लेषण और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ाना दिनचर्या में योग ध्यान शामिल करने हेतु हार्टफुलनेस की समझ और हार्टफुलनेस के अभ्यास रिलैक्सेशन के साथ ध्यान सूक्ष्म शरीर एवं मानसिक शुद्धि और प्रार्थनामय जीवन के साथ कैसे जीना है हार्टफुलनेस संस्था द्वारा सभी कार्यक्रम निशुल्क और सेवा भाव से किए जाते हैं अगले एक वर्ष में आईटीआई के सभी लगभग 1200 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के साथ सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से हार्टफुलनेस ध्यान कराने की योजना है
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


