छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान नाबालिक बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु एक टीम का गठन कर लगातार गुमशुदा बालक बालिकाओँ की तलाश पतासाजी के दौरान आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को थाना कुण्डीपुरा के
अपराध क्रमांक 295/2025 धारा 137(2) बीएनएस की अपह्रता बालिका एवं!
अपराध क्रमांक 775/2025 धारा 137(2) बीएनएस एवं!
अपराध क्रमांक 776/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अपह्रत बालकों को 24 घण्टे के अंदर नागपुर (महाराष्ट्र) जाकर दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया वही परिजनों ने गुम हुए बालक/बालिकाओं को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा उन्होंने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया!
इस दस्तयाबी मुहिम मे थाना प्रभारी कुण्डीपुरा महेंद्र भगत, चौकी प्रभारी धरमटेकडी अविनाश पारधी, प्र.आ. अरूण शर्मा, सुभाष बिसेन, आ.योगेश मालवी, दीपेश श्रीवास्तव एवं गजानंद मर्रापे शामिल थे जिनकी विशेष भूमिका रही!
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


