कटनी (13 नवंबर 2025) – नगर में निरंतर बढ़ रही शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुये निगम प्रशासन द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद एवं गरीब नागरिकों सहित खुले आसमान के नीचे सोने वाले जरूरतमंद नागरिकों से रैन बसेरा (आश्रय स्थल) पहुंचकर रात्रि विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था का लाभ उठानें की अपील की गई है।
रैन बसेरा प्रभारी ने बताया कि नगर के विभिन्न रेलवे स्टेशन स्टेशन, बस स्टेंड, ट्रांसपोर्ट नगर, कृषि उपज मंडी, मुड़वारा स्टेशन के पास, शासकीय जिला चिकित्सालय के आस पास रोजगार की तलाश मे शहर आये हुए गरीब वर्ग के लोगों व फुटपाथ अथवा सड़कों के किनारे चबूतरों पर रात्रि गुजारा करने वाले लोगों से बस स्टेंड स्थित रैन बसेरा पहुंचकर निःशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा का लाभ प्राप्त सकते है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें नगर में निरंतर बढ़ रही शीत लहर से बचाव एवं नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार शहर के पूर्व निर्धारित प्वाइंटों में अलाव की व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ करानें के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुखों को दिए है।


