कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुधा, कुपिया नौआपटी,चिरोहला,हीरापुर, आदि आस पास के ग्रामीण इलाके आदिवासी क्षेत्र जाना जाता है । जिनकी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने हेतु शासन ने लाखो रुपए खर्च कर आरोग्य केंद्र खोला गया है तथा केंद्र संचालन के लिए प्रति माह वेतन देकर सीएचओ को रखा गया है ताकि निर्धारित समय पर केंद्र खुले और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके
उसके बाबजूद भी वसुधा आरोग्य केंद्र का दोपहर 12.15 बजे तक ताला लगा होना यह एक जिम्मेदार कर्मचारी की मनमानी को उजागर करता है l
इस संबंध में जब बीपीएम लक्ष्मी चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा की सीएचओ काफी देर से रेलवे गेट बंद होने के कारण वह फंसी हुई है ।
लेकिन केंद्र का आए दिन ताला लगा रहना या बंद पाया जाना भी एक सवाल खड़ा करता ।
हरिशंकर बेन


