• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी के वैज्ञानिक पहुंचे पातालकोट में भारिया जनजाति के बीच* *सिखाये प्राकृतिक खेती के गुर*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 12, 2025
in छिन्दवाडा
0
*कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी के वैज्ञानिक पहुंचे पातालकोट में भारिया जनजाति के बीच*  *सिखाये प्राकृतिक खेती के गुर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/12 नवंबर 2025/ जिले के विकासखंड तामिया के कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी के वैज्ञानिकों द्वारा आज पातालकोट के बीच स्थित ग्राम घानाकौड़िया की भारिया जनजाति की महिलाओं से संपर्क किया गया। कृषि विज्ञान केन्द देलाखारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. राऊत ने प्राकृतिक खेती की चर्चा कृषकों से की एवं उन्हें जीवामृत बनाने की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अति पिछड़ी जनजाति के कृषकों को खेती से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई एवं उनकी समस्याओं के देशी उपाय किसानों को बताये गये। बकरी पालन, मुर्गी पालन के लिए उन्नत आवास निर्माण के तरीकों की जानकारी प्रदान की गई, ताकि कृषकों को पशु-पक्षियों से अधिक आमदनी हो सके। कार्यक्रम में परार्थ समिति तामिया के श्री धारासिंह डेहरिया एवं श्री प्रकाश धुर्वे द्वारा सहयोग प्रदान किया गया एवं जीवामृत के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

प्राकृतिक खेती के अंतर्गत कृषकों को अपनी जैविक दवाईयां अपने आसपास के संशाधनों से बनाने का तरीका बताया गया, जिससे खेती में लागत को कम किया जा सके। कार्यक्रम में केन्द्र के कम्प्यूटर विशेषज्ञ श्री राकेश मेश्राम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया एवं जीवामृत बनाने की विधि की फिल्म का निर्माण किया गया, जिसे केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर डाला जायेगा, जिससे अन्य कृषक भी जीवामृत बनाना सीख सकेंगे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
**बालाजी पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन**

**बालाजी पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन**

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.