छिन्दवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार के लिये जिला स्तरीय रथ यात्रा का आज शुभारंभ किया गया। यह रथ जिले के समस्त विकासखंडों में भ्रमण कर जनजातीय नायकों के योगदान, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश देगा। रथ यात्रा के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


