📰 MP NEWS CAST
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी!
राज्य सरकार अब योजना की राशि बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर रही है। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि सीधे लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें जुड़ेंगी। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी लाभार्थी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।
लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य की करोड़ों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। अब ₹1500 प्रतिमाह की राशि से महिलाओं को घर की जरूरतों में और सहयोग मिलेगा।
👉 कार्यक्रम स्थल: सिवनी
👉 मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
👉 मुख्य घोषणा: राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह
#MPNEWSCAST | मध्य प्रदेश की सबसे भरोसेमंद खबरें


