• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित दौरे हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

by Manish Gautam Chiefeditor
November 11, 2025
in कटनी
0
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित दौरे हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 12 नवंबर को प्रस्‍तावित कटनी आगमन के मद्देनजर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इन समस्‍त अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं।

इनकी लगी ड्यूटी

जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर को कार्यक्रम स्‍थल पर मंदिर एवं समाधि स्‍थल की संपूर्ण व्यवस्‍था की जिम्‍मेदारी दी गई हैं। जबकि वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा हेलीपैड स्‍थल एवं कार्यक्रम स्‍थल पर बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्‍ली की व्‍यवस्‍था करेंगे।

इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्‍या परिहार को मंचीय कार्यक्रम की संपूर्ण व्‍यवस्‍था, हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्‍थल पर फायर ब्रिगेड, चलित शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, कार्यक्रम स्‍थल की जांच कर फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया हेलीपैड स्‍थल पर कारकेड वाहन की व्‍यवस्‍था, बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था, विशिष्टगण एवं अतिथियों की सुरक्षा, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह हेलीपैड स्‍थल में वेरिकेटिंग, सेफहाउस, शौचालय, प्रतीक्षालय, मंच, पंडाल, और सड़कों की मरम्मत का कार्य देखेंगी।

इसी प्रकार डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्‍जन सिंह परिहार हेलीपैड स्‍थल पर ज्ञापन एवं आवेदन एकत्रित करने, वीआईपी के स्‍वल्‍पाहार, भोजन तथा पेयजल की व्‍यवस्‍था करेंगे।

वहीं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी तथा तहसीलदार कटनी नगर श्री हर्षवर्धन रामटेके हेलीपैड स्‍थल पर स्‍वागत एवं विदाई करने वाले व्‍यक्तियों की सूची तैयार कर मौके पर तैनात अधिकारियों को उपलब्‍ध करायेंगे साथ ही राजस्‍व अधिकारियों एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाने, वीआईपी वाहन एवं कारकेड वाहन की व्‍यवस्‍था, सर्किट हाउस में कमरों का आरक्षण एवं सत्‍कार तथा पास जारी करने का कार्य करेंगे।

आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस, चिकित्‍सकों की ड्यूटी लगाने, हेल्‍थ कैंप एवं वीवीआईपी हेतु चिकित्‍सा आदि व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी सिविल सर्जन यशवंत वर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को दी गई है। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी एवं ओमप्रकाश साहू वीवीआईपी एवं क्रू मेंबर को दिये गये भोजन एवं स्‍वल्‍पाहार के नमूने का परीक्षण करेंगे।

वहीं विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री डी.एन. चौकीकर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे और संपूर्ण कार्यक्रम के लिये स्‍थापित डीसीसी कंट्रोल रूम प्रभारी लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा होंगे। जबकि ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीएस खटीक एवं परियोजना अधिकारी एनआरएलएम शबाना बेगम मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत हेतु गुलदस्‍ता तथा फूल-माला की व्‍यवस्‍था करेंगे।

इसके अलावा आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम पायलट और क्रू मेंबर के सत्कार का जिम्मा संभालेंगी। लोक निर्माण विभाग की अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मानसी सिंह एवं विद्युत सुरक्षा की सहायक यंत्री श्रीमती ज्‍योति यादव कार्यक्रम स्‍थल पर माईक, कॉर्डलेस माइक, पोडियम, साउण्‍ड सिस्‍टम एवं समस्‍त विद्युत उपकरण की टेस्टिंग कर सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्‍ध करायेंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d