सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमकुआं निवासी यशपाल सोनी, पिता रामनरेश सोनी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा वर्ष 2023 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और गाँव का नाम रोशन किया है।
यशपाल सोनी ने बताया कि यह सफलता उन्हें पाँचवें प्रयास में मिली है। उन्होंने कहा कि “हार नहीं मानने और धैर्य बनाए रखने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है।”
उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनका ससम्मान स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा कि, “हमारे सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवा डिप्टी कलेक्टर यशपाल सोनी पर हमें गर्व है।”
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने भी यशपाल सोनी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📍 रिपोर्ट – दुर्ग सिंह यादव, सागर


