MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
किसान की बेटी सीमा बडोली बनीं डिप्टी कलेक्टर—महिलाओं ने मारी बड़ी बाजी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शनिवार शाम राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया और डिप्टी कलेक्टर बने।
वहीं महिलाओं ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया। किसान की बेटी सीमा बडोली ने 21वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद पाया और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
किसान की बेटी सीमा बडोली की सफलता की कहानी
बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के कुसमरी गांव की रहने वाली सीमा बडोली ने सरकारी स्कूल और सरकारी कॉलेज से पढ़ाई करके यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। सीमित संसाधनों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर उन्होंने 21वीं रैंक प्राप्त की। गांव में जश्न का माहौल है और किसान पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
MPPSC टॉपर अजीत मिश्रा कौन हैं
अजीत मिश्रा ने परीक्षा में 1575 में से 966 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वे वर्तमान में मैहर में नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत हैं।
टॉप-24 की सूची
- अजीत कुमार मिश्रा (पुरुष-EWS)
- भुवनेश चौहान (पुरुष-OBC)
- यशपाल स्वर्णकार (पुरुष-UR)
- अभिषेक जैन (पुरुष-UR)
- अनुराग गुर्जर (पुरुष-OBC)
- प्रिया अग्रवाल (महिला-EWS)
- अर्पिता राय (महिला-UR)
- सूरज सिंह (पुरुष-OBC)
- कल्पेश सिंघई (पुरुष-EWS)
- अदिति जैन (महिला-SC)
- अंकित (महिला-OBC)
- मोना डांगी (महिला-SC)
- आरुषि गुप्ता (महिला-OBC)
- नरेंद्र सिंह मेवाड़ा (पुरुष-OBC)
- अक्षय श्रीवास्तव (पुरुष-EWS)
- पंकज परमार (पुरुष-SC)
- सिद्धार्थ मेहता (पुरुष-UR, दिव्यांग)
- अरुण मालवीय (पुरुष-SC)
- रानी आहिरवार (महिला-SC)
- रश्मि कुशरे (महिला-ST)
- सीमा बडोले (महिला-ST)
- कृष्णपाल बघेल (पुरुष-ST)
- शीतल ठाकुर (महिला-ST)
- सोनाली डावर


